ऐसे करो
- अपना पॉड खोलो और नया पैक्ट के लिए + पर टैप करो।
- ऊपर अदला-बदली चुनी रहने दो, और चुनो कि किसके साथ है।
- मैं दूँ के नीचे कुछ डालो पर टैप करो और कोई वाउचर, या कुछ सिक्के जोड़ो।
- मुझे मिले के नीचे जोड़ो कि बदले में तुम्हें क्या चाहिए।
- ऑफ़र भेजो पर टैप करो। भेजना ही दस्तख़त करना है।
एक वाउचर में क्या-क्या होता है
- नाम, आइकन और कितने: ×1 से ×10, एक ट्रे में 8 वाउचर तक।
- कब चलेगा: कौन-से दिन और समय ठीक हैं, और पहले से कितनी ख़बर चाहिए।
- कब तक, अगर किसी दिन उस पर धूल जमनी है।
- बारीकियाँ, बाक़ी हर बात के लिए।
- पहले मेरी हाँ चाहिए, अगर हर बार भुनाने के लिए तुम्हारी हाँ ज़रूरी हो।
अदला-बदली में सिक्के
हर तरफ़ सिक्कों की एक लाइन जोड़ी जा सकती है। मुहर लगते ही ये सिक्के नए बनते हैं, इसलिए किसी के अपने सिक्के कम नहीं होते। अगर तुम कुछ न दो और सिक्के माँगो, तो यह माँगा हुआ तोहफ़ा बन जाता है।
इसे दोहराओ
Pod Plus के साथ वाउचरों की अदला-बदली तुम्हारे चुने दिनों पर दोहराई जा सकती है, जैसे हर बुधवार और शनिवार या महीने का पहला सोमवार। हर राउंड पर फिर से मुहर लगती है।